Sunday, February 22, 2026
HomeNationalउत्तराखंड में ‘जादू से नोट छापने’ का झांसा, ज्वालापुर में विधवा महिला...

उत्तराखंड में ‘जादू से नोट छापने’ का झांसा, ज्वालापुर में विधवा महिला से 9.30 लाख की ठगी

Date:

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में जादू से नोट छापने का झांसा देकर एक महिला और उसके परिवार से 9 लाख 30 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाल मंदिर कॉलोनी निवासी संतरी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी और ठेली लगाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके पति राधेश्याम का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। महिला के अनुसार, मेरठ के अब्दुल्लापुर निवासी गुलाम पहले से उनके घर आता-जाता था। 26 जनवरी को वह अपने साथियों बाबू और गगन के साथ उनके घर पहुंचा।

आरोपियों ने खुद को जादू का खेल दिखाने वाला बताते हुए दावा किया कि उनके पास नोट छापने की मशीन और कच्चा माल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मशीन से नोट छापकर मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है और महिला के परिवार को भी हिस्सेदारी दी जाएगी। इसी बहाने उन्होंने मशीन और सामग्री खरीदने के नाम पर रकम मांगनी शुरू कर दी।

शिकायत के अनुसार, 30 जनवरी की रात जटवाड़ा पुल के पास 4.30 लाख रुपये नकद दिए गए। 31 जनवरी को आरोपियों ने महिला के घर से 3 लाख रुपये और ले लिए। इसके अलावा 1.30 लाख रुपये से अधिक की रकम एक यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर की गई। महिला ने बताया कि उसने बच्चों के भविष्य की उम्मीद में जेवर बेचकर और रिश्तेदारों से उधार लेकर यह रकम जुटाई थी।

कुछ दिनों बाद जब महिला ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे और फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर महिला के बेटों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी कर पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नोट छापने या पैसे दोगुना करने जैसे झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।

Latest stories

इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में Harish Rawat ने किया धरने का ऐलान

देहरादून। कांग्रेस भवन में आयोजित इंडिया गठबंधन की संयुक्त...

उत्तराखंड के जसपुर में घर के बाहर ही 15 वर्षीय किशोर को बाघ ने बनाया शिकार

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के...

उत्तराखंड में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, सुरक्षा पर उठे सवाल

देहरादून। नानुरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में उस समय अफरा-तफरी...

11 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को 20 साल की कठोर सजा, लगाया अर्थदंड

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिग बेटी...

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, देहरादून में आज संबोधन

देहरादून (उत्तराखंड)। Rashtriya Swayamsevak Sangh के सरसंघचालक Mohan Bhagwat...
hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş Marsbahis casibom casibom betcio jojobet ultrabet betsmove jojobet holiganbet elexbet milanobet pusulabet artemisbet artemisbet zirvebet zirvebet zirvebet pusulabet