HomeNationalUttarakhand Govt Job 2025: 134 कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर भर्ती, ऑनलाइन...

Uttarakhand Govt Job 2025: 134 कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Date:

उत्तराखंड में एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के 134 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू होंगे।

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग में खाली पदों पर लगातार भर्ती की जा रही है। इसके तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से 134 CHO पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

खाली पदों का जिला वार विवरण इस प्रकार है:

  • अल्मोड़ा: 15

  • चमोली: 13

  • चंपावत: 7

  • देहरादून: 6

  • हरिद्वार: 14

  • नैनीताल: 4

  • पौड़ी: 24

  • पिथौरागढ़: 16

  • टिहरी: 10

  • उधम सिंह नगर: 20

  • उत्तरकाशी: 5

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों से प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच बेहतर होगी। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...