HomeNationalपुरोला से पूर्व बीजेपी विधायक राजेश जुवांठा का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने...

पुरोला से पूर्व बीजेपी विधायक राजेश जुवांठा का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने किया शोक व्यक्त

Date:

उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों में शोक व्याप्त हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

राजेश जुवांठा ने वर्ष 2007 से 2012 तक पुरोला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। अपने कार्यकाल के दौरान वे एक ईमानदार, सरल और मिलनसार जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। आम जनता के साथ उनकी सहज उपलब्धता और संवेदनशील व्यवहार के कारण उन्हें क्षेत्रवासियों का विशेष स्नेह प्राप्त था। वे उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती मुलायम सिंह यादव सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा के पुत्र थे।

बताया जा रहा है कि राजेश जुवांठा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके जाने से राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

राजेश जुवांठा का परिवार राजनीति से गहराई से जुड़ा रहा है। उनके पिता स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा ने पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए और एक जनहितैषी नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी माता शांति जुवांठा विकासनगर नगर पालिका की दो बार अध्यक्ष रह चुकी हैं। राजेश जुवांठा अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार सहित क्षेत्र के लोग गहरे सदमे में हैं।

पूर्व विधायक के निधन पर पुरोला व्यापार मंडल सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा शोक सभाओं का आयोजन किया गया, जहां दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं। क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल, नगर पालिका अध्यक्ष बिहारीलाल शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार समेत कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राजेश जुवांठा के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...