HomeNationalउत्तराखंड: सीएम धामी ने आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने सहित की कई घोषणाएं,...

उत्तराखंड: सीएम धामी ने आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने सहित की कई घोषणाएं, हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

Date:

देहरादून में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के तहत पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण मात्र एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के बलिदान, संघर्ष और तप का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा जैसी घटनाएं हमारे इतिहास के अमर अध्याय हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा आंदोलनकारियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती आई है और आगे भी देती रहेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के लिए संचालित पेंशन और सुविधाएं सरकार की कृतज्ञता का प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री धामी की प्रमुख घोषणाएं:

  1. शहीद आंदोलनकारियों के नाम पर नामकरण: शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की प्रमुख अवस्थापना सुविधाओं का नामकरण किया जाएगा।

  2. पेंशन में वृद्धि (जेल या घायल श्रेणी): आंदोलन के दौरान 7 दिन जेल गए या घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन ₹6,000 से बढ़ाकर ₹7,000 प्रति माह की जाएगी।

  3. अन्य आंदोलनकारियों की पेंशन: अन्य श्रेणी के आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4,500 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रति माह की जाएगी।

  4. विकलांग आंदोलनकारियों के लिए विशेष प्रावधान: राज्य आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णतः शय्याग्रस्त हुए आंदोलनकारियों की पेंशन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रति माह की जाएगी, साथ ही उनकी देखभाल के लिए मेडिकल अटेंडेंट की व्यवस्था की जाएगी।

  5. शहीद आश्रितों की पेंशन: राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन ₹3,000 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रति माह की जाएगी।

  6. लंबित आवेदनों का निस्तारण: वर्ष 2021 तक जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए छह माह का समय विस्तार दिया जाएगा।

  7. शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण: राज्य के सभी शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के विकास और आंदोलनकारियों के योगदान को हमेशा सम्मानपूर्वक याद रखा जाएगा।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...