HomeNationalउत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बहेड़ी...

उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बहेड़ी से अफीम लेकर किच्छा पहुंचे थे

Date:

उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन किलो से अधिक अफीम बरामद की है। टीम ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक बहेड़ी थाना क्षेत्र का गैंगस्टर है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने दरऊ चौकी क्षेत्र में दबिश दी। गिद्वपुरी मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लोर मिल के पास टीम को देखकर बाइक सवार दो युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी में दोनों के पास से 3.08 किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान ग्राम बहीपुर, थाना बहेड़ी निवासी सलीम और शेर मोहम्मद के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वे अफीम को बहेड़ी से लाकर किसी व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहे थे।

एसएसपी के अनुसार, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जांच में पता चला कि सलीम पर बहेड़ी थाने में पहले से ही 40 लाख रुपये की डकैती और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...