HomeNationalकिच्छा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले—हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करना...

किच्छा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले—हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करना पार्टी का लक्ष्य…कार्यकर्ताओं से किया जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान

Date:

किच्छा/रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बुधवार को किच्छा की चीनी मिल परिसर में मंडल बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस मौके पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के हर बूथ पर विजय दर्ज करना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के पदाधिकारी पार्टी की रीढ़ हैं और उनके सुझावों व समस्याओं पर पार्टी प्राथमिकता से काम करेगी।

भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही बड़ी जीत की कुंजी है।

सम्मेलन के दौरान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

इस अवसर पर सुरेश पपनेजा, संजीव कुमार सिंह, गोल्डी गौराया, दिनेश भाटिया, बलविंदर सिंह कालरा, मुकेश कोली, दया डसीला, रेणुका चौधरी, राजेश तिवारी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इधर, देर शाम महेंद्र भट्ट रुद्रपुर पहुंचे, जहां उन्होंने संत कबीर मंडल द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन में शिरकत की और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...