HomeNationalहल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन के दौरान भावुक हुए सीएम धामी, शहीदों...

हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन के दौरान भावुक हुए सीएम धामी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखिए वीडियो

Date:

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती समारोह श्रृंखला के तहत हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान जब उन्हें उनके दिवंगत पिता का चित्र भेंट किया गया, तो सीएम धामी भावुक हो उठे और उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को नमन करते हुए उनके योगदान को देश की अमूल्य संपदा बताया।

HALDWANI EX SERVICEMEN CONFERENCE

कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम धामी ने शहीदों की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “मैंने बचपन से सेना की वर्दी में बसने वाले अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को करीब से देखा है। एक शहीद की मां अपने बेटे के बलिदान पर दर्द के साथ गर्व भी महसूस करती है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों की शहादत का कोई मोल नहीं होता, वे देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं। सरकार ने शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख कर दी है। साथ ही, सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए ₹10 हजार की अतिरिक्त राशि का भी प्रावधान किया गया है।

सीएम धामी ने बताया कि देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है, जो शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जिले का जादुंग गांव, जो वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान खाली कराया गया था, अब जल्द ही सैलानियों के लिए खोला जाएगा

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड सरकार प्रदेशभर में रजत जयंती समारोह मना रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी के एमबीपीजी इंटर कॉलेज में आयोजित इस पूर्व सैनिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में सैनिक, वीरांगनाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...