HomeNationalAnunay Sood Death: कौन थे अनुनय सूद, इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स,...

Anunay Sood Death: कौन थे अनुनय सूद, इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, लेकिन अचानक कैसे हुई 32 वर्षीय ट्रैवल इन्फ्लुएंसर की मौत ? जानिए

Date:

नोएडा। देश के जाने-माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद (Anunay Sood) का अमेरिका के लास वेगास में निधन हो गया। उनके परिवार ने गुरुवार सुबह अनुनय के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की।

Anunay Sood Death: Popular influencer Anunay Sood passes away at 32 in Las  Vegas, cause of death unknown

जानकारी के अनुसार, अनुनय बुधवार रात एक वीडियो शूट पूरा कर होटल लौटे थे। टीम के सदस्यों ने बताया कि वे कमरे में आराम करने गए और सुबह तक नहीं उठे। जब साथियों ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

नोएडा निवासी अनुनय सूद तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके पिता राहुल सूद भेल से सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं। घर पर तैनात सुरक्षा गार्ड के अनुसार, अनुनय की मां दुबई में हैं और वहां से नोएडा लौट रही हैं। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा

Travel influencer Anunay Sood dies at 32

सोशल मीडिया पर अनुनय सूद की जबरदस्त लोकप्रियता थी — उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर लगभग चार लाख सब्सक्राइबर्स हैं। दुनिया भर की यात्राओं और फोटोग्राफी के जरिए उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया।

स्विट्जरलैंड के पहाड़ों से लेकर टोक्यो की गलियों और आइसलैंड की झीलों तक, अनुनय की तस्वीरों ने यात्रा को एक नई परिभाषा दी। उनके बेहतरीन काम की वजह से वे फोर्ब्स इंडिया के टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की सूची में भी शामिल किए जा चुके थे।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...