मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास पर्व के अवसर पर रुद्रप्रयाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। सीएम को अपने बीच पाकर प्रभावित लोग भावुक हो गए।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा, “आपका दर्द मेरा अपना है, सरकार हर कदम पर आपके साथ मजबूती से खड़ी है।”
उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्निर्माण और राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।





