पंतनगर: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार दोपहर करीब 1:40 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से कोविंद सीधे जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तराई भवन (कुलपति आवास) पहुंचे, जहां उन्होंने लंच किया।

जानकारी के अनुसार, लंच के बाद पूर्व राष्ट्रपति सड़क मार्ग से नैनीताल के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।





