Monday, October 27, 2025
HomeNationalखटीमा में भव्य छठ महोत्सव की तैयारियां पूरी, सीएम धामी का खटीमा...

खटीमा में भव्य छठ महोत्सव की तैयारियां पूरी, सीएम धामी का खटीमा दौरा आज होंगे मुख्य अतिथि; जानिये कैसी हैं तैयारियां

Date:

खटीमा: हर वर्ष की भांति इस बार भी खटीमा के रेलवे पार्क स्थित छठ घाट पर सोमवार को पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से भव्य छठ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पिछले 35 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह पारंपरिक पर्व पूर्वांचल समाज की आस्था और संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

छठ महापर्व 25 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। यह पर्व पूर्वांचल की महिलाओं द्वारा तीन दिन के कठोर व्रत और पूजा-अर्चना के साथ मनाया जाता है। शनिवार को नहाए-खाए, रविवार को खरना, सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य, और मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के निर्देश पर छठ घाट की सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालु महिलाएं परंपरागत तरीके से व्रत रखकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु के लिए छठ मैया और सूर्य देव से आशीर्वाद मांगेंगी।

पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष साकेत प्रसाद सिंह ने बताया कि इस बार का आयोजन और भी भव्य होगा। सोमवार की रात को पूर्वांचल के प्रसिद्ध कलाकारों और स्थानीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जबकि मंगलवार सुबह प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

इसी क्रम में, खटीमा में पहली बार सामूहिक निकाह समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है। इस्लामिक सामाजिक संस्था तंजीम उल्मा-ए-अहले सुन्नत की ओर से 29 अक्टूबर को आठ निर्धन जोड़ों का सामूहिक निकाह कराया जाएगा।

संस्था के प्रमुख मौलाना इरफान उल हक कादरी ने बताया कि निकाह समारोह में जोड़ों को गृहस्थी सामग्री, दावत और अन्य आवश्यक सुविधाएं संस्था द्वारा प्रदान की जाएंगी। संस्था समय-समय पर फ्री मेडिकल कैंप, गरीब बच्चों की शिक्षा और निर्धन परिवारों के लिए सालभर का राशन वितरण जैसे सामाजिक कार्य भी करती रही है।

इस बार खटीमा में छठ महोत्सव और सामूहिक निकाह दोनों ही आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और मानव सेवा के प्रतीक बनकर सामने आएंगे।

Latest stories

उत्तराखंड के इन गांवों में गहनों पर पाबंदी! महिलाएं नहीं पहन सकतीं तीन से ज्यादा ज्वैलरी, जानिए वजह

विकासनगर (उत्तराखंड): देवभूमि उत्तराखंड अपने पारंपरिक परिधान और आभूषणों...

इस्तांबुल में 9 घंटे चली पाकिस्तान-अफगानिस्तान शांति वार्ता, तालिबान ने रखीं ये 4 बड़ी शर्तें- जानिए

इस्तांबुल: तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में पाकिस्तान और अफगानिस्तान...