HomeNationalलंदन की महिला मित्र से मिलने के लिए व्यक्ति ने गंवाए ₹28...

लंदन की महिला मित्र से मिलने के लिए व्यक्ति ने गंवाए ₹28 लाख, फेसबुक से हुई थी शुरुआत – जानिए पूरी कहानी

Date:

देहरादून। सोशल मीडिया पर दोस्ती करने की लालसा में दून निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति लाखों रुपए गंवा गया। पीड़ित की फेसबुक पर लंदन निवासी बताई जाने वाली महिला से दोस्ती हुई, जो बाद में व्हाट्सएप पर बातों का सिलसिला शुरू कर ठगी का जाल बिछा गई। महिला ने एयरपोर्ट पर फंसने का बहाना बनाकर पीड़ित से कुल 28 लाख रुपए ठग लिए।

पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसकी तहरीर में बताया गया कि फेसबुक पर मारिया विलियम्स नामक महिला से दोस्ती हुई, जिसने खुद को लंदन निवासी बताया। 27 सितंबर 2025 को महिला ने भारत आने की बात कही और विश्वास दिलाने के लिए टिकट व वीजा की कॉपी भेजी।

29 सितंबर को अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाली महिला ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताया। इसके बाद मारिया ने कहा कि उसके पास 59 लाख रुपए मूल्य के पाउंड हैं और ट्रांसफर के लिए औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। पीड़ित से उसके बैंक खाते में कई बार राशि जमा करने को कहा गया, जिसमें कभी क्लियरिंग चार्ज और कभी विदेशी मुद्रा सर्टिफिकेट के बहाने पैसे ट्रांसफर करवाए गए।

जब पीड़ित से अतिरिक्त ₹3.5 लाख और भेजने को कहा गया, तब उसे शक हुआ और उसने मुंबई एयरपोर्ट हेल्पडेस्क से संपर्क किया, जहां धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पीड़ित ने बताया कि महिला के भारत आने की उम्मीद में वह उत्साहित था, लेकिन ठगी का पता चलने के बाद उसे गहरा सदमा लगा।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने कहा कि सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्तियों से दोस्ती करने से बचें। ऐसे फर्जी प्रोफाइल के पीछे अपराधियों का गिरोह होता है, जो विदेश से उपहार या मुलाकात का झांसा देकर लोगों को शिकार बनाते हैं। कई नाइजीरियन गिरोह इस तरह पकड़े जा चुके हैं, जो फेसबुक पर विदेशी पुरुष या महिला की तस्वीर लगाकर जाली प्रोफाइल बनाते हैं।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...