HomeNationalरुद्रपुर: छात्रसंघ चुनाव फायरिंग मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने...

रुद्रपुर: छात्रसंघ चुनाव फायरिंग मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया, सरेंडर की दी चेतावनी

Date:

रुद्रपुर। छात्र संघ चुनाव के दौरान कॉलेज गेट पर मारपीट और फायरिंग प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ गोपी के घर आज रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने कुर्की नोटिस ढोल-नगाड़े के साथ चस्पा किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय या कोतवाली में सरेंडर करने के लिए परिजनों को चेतावनी दी।

24 सितंबर को सरदार भगत सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दिन दो छात्र गुटों के बीच कॉलेज गेट के बाहर आमने-सामने मारपीट और फायरिंग हुई थी। इस दौरान दो व्यक्तियों ने असलहा से फायरिंग भी की।

इस मामले में कोतवाली के SSI नवीन बुधानी की तहरीर पर 15 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ धारा 109/125/351(2)/352/190/191(2)/191(3)/61 BNS व 25-1(1-ख) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के प्रयास किए. 26 सितंबर को कोतवाली पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 27 सितंबर को पुलिस ने शक्तिफर्म क्षेत्र से गगन रतनपुरिया को मुठभेड़ के साथ गिरफ्तार किया. और उसके अन्य तीन और साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया.

कोर्ट में गैर-जमानती वारंट और नोटिस चस्पा

फरार आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट के लिए पुलिस ने कोर्ट में आवेदन किया। अनुमति मिलने के बाद आज पुलिस टीम मनप्रीत सिंह उर्फ गोपी के घर पहुँची और उसके घर के गेट पर कुर्की आदेश की कॉपी चस्पा की, साथ ही ढोल-नगाड़े के साथ क्षेत्र में मुनादी भी करवाई। पुलिस ने परिजनों से आरोपी को कोतवाली या न्यायालय में पेश करने के लिए कहा।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...