HomeNationalपंतनगर: एयरपोर्ट पर तैनात फायरमैन की दर्दनाक हादसे में मौत, परिजनों का...

पंतनगर: एयरपोर्ट पर तैनात फायरमैन की दर्दनाक हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Date:

नैनीताल। जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां डंपर चालक की लापरवाही ने फायर सर्विस में तैनात जवान की जान ले ली। इस हादसे में पंतनगर एयरपोर्ट पर फायर सर्विस के पद पर कार्यरत डूंगर सिंह उर्फ गोधन (56) की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले के बेतालघाट के तिवारी गांव निवासी डूंगर सिंह सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे बाइक से काशीपुर से पंतनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाजपुर के पास एक डंपर ने गलत दिशा से आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

भारी टक्कर में गंभीर रूप से घायल डूंगर सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसर गया है।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...