HomeNationalदिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय का बदलने जा रहा है पता, पीएम मोदी...

दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय का बदलने जा रहा है पता, पीएम मोदी करेंगे कल उद्घाटन

Date:

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश अपना कार्यालय 14 पंत मार्ग से दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, पॉकेट 5 में शिफ्ट करने जा रही है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि यह पांच मंजिला भव्य कार्यालय कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है और सोमवार को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

सचदेवा ने कहा कि 9 जून 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस कार्यालय का भूमि पूजन किया था। उन्होंने बताया कि भाजपा की स्थापना के समय 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली का पहला कार्यालय अजमेरी गेट में खुला था। 1993 में विधानसभा बहाली के समय भाजपा की सरकार बनने पर 14 पंत मार्ग कार्यालय का उपयोग हुआ।

नए कार्यालय की विशेषताएं इस प्रकार हैं: बेसमेंट में वाहन पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर पर कॉन्फ्रेंस रूम, रिसेप्शन और कैंटीन, पहली मंजिल पर 300 लोगों के बैठने क्षमता वाला ऑडिटोरियम, दूसरी मंजिल पर पार्टी के मोर्चा, प्रकोष्ठ और कर्मचारियों के कमरे, तीसरी मंजिल पर प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और प्रदेश मंत्री के कार्यालय, चौथी मंजिल पर अन्य राज्यों के नेताओं के लिए कमरे और पांचवीं मंजिल पर प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री का कार्यालय।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह कार्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा के नेतृत्व और दूरदर्शिता का परिणाम है। उद्घाटन समारोह में जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...