HomeNationalरुद्रपुर: रोडवेज बस स्टेशन से महिला के अपहरण का प्रयास

रुद्रपुर: रोडवेज बस स्टेशन से महिला के अपहरण का प्रयास

Date:

रुद्रपुर। रुद्रपुर रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रही महिला के अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने महिला के पति और चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आवास विकास किच्छा निवासी वैशाली ने पुलिस को तहरीर दी कि उसका पति शिवम कुमार (142 मोहल्ला बागवान, मैनपुरी) से विवाद चल रहा है, जो वर्तमान में रुद्रपुर कोर्ट में विचाराधीन है। महिला ने बताया कि 23 सितंबर को वह अपने परिवार के साथ गांव गई थी और कुछ सामान पहुंचाने के लिए अपने ताऊ के घर रुद्रपुर आई थी।

शाम लगभग चार बजे, जब वह किच्छा जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी उसके पति शिवम कुमार और चार अन्य लोग आए। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी महिला को घसीटते हुए जबरन अपहरण करने का प्रयास करने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास लोग इकट्ठा हो गए, जिससे आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

महिला ने बताया कि उसका पति पहले भी कोर्ट के बाहर उसे जान से मारने की धमकी दे चुका है। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने पुष्टि की कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण प्रयास, मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...