HomeNationalउत्तराखंड: प्रदेश में आज से लागू हुई GST की नई दरें, CM...

उत्तराखंड: प्रदेश में आज से लागू हुई GST की नई दरें, CM धामी बोले- इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी

Date:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जीएसटी दरों में संशोधन से राज्य की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी और हर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत होगी। नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से उत्तराखंड सहित पूरे देश में लागू होंगी।

New Gst Rates Will Be Implemented In From Today Cm Dhami Said, State Economy Will Be Strengthened Uttarakhand - Amar Ujala Hindi News Live - Uttarakhand: प्रदेश में आज से लागू होंगी Gst

रविवार को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों के हित में जीएसटी में संशोधन का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दरों का लाभ आम जनता और व्यापारिक समुदाय तक तुरंत पहुंचे, इसके लिए प्रदेश में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि 22 से 29 सितंबर तक अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम संचालित करें। इस दौरान प्रभारी मंत्री अपने जनपदों और विधायक अपनी विधानसभाओं में अभियान का नेतृत्व करेंगे।

धामी ने बताया कि संशोधित जीएसटी दरें वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल की दिशा में राज्य को गति देंगी। इससे अंब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज, जीआई टैग प्राप्त 27 उत्पाद, एक जनपद, दो उत्पाद योजना, स्थानीय हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की परिकल्पना साकार होगी।

मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि जीआई टैग वाले उत्पाद और एक जनपद-दो उत्पाद योजना को और अधिक सशक्त बनाया जाए, ताकि छोटे उद्यमी भी राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार से जुड़ सकें। नई दरें लागू होने के बाद व्यापार सुगमता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं व उत्पादकों दोनों को लाभ होगा।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नई जीएसटी दरों से आम लोगों और व्यवसायियों को होने वाले लाभ की जानकारी दी। इसके अलावा बैठक में राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या सहित विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...