खटीमा के शहीद हरि किशन शिक्षण संस्थान के तीन छात्रों का देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-19 वर्ग में मोहित और रोशन, जबकि अंडर-14 वर्ग में जसवीर का चयन हुआ है।

प्रतियोगिता में तीनों छात्र ऊधम सिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य सुदर्शन डोबरियाल ने बताया कि यह चयन रुद्रपुर स्टेडियम में शुक्रवार को हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया। शिक्षकों ने तीनों छात्रों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।





