HomeNationalरुद्रपुर: तीनपानी डैम और पुलिया का पुनर्निर्माण सीएम घोषणा में शामिल, जल्द...

रुद्रपुर: तीनपानी डैम और पुलिया का पुनर्निर्माण सीएम घोषणा में शामिल, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Date:

रुद्रपुर में बारिश के दौरान टूटे तीनपानी डैम और पुलिया के पुनर्निर्माण को लेकर राहत भरी खबर आई है। यह प्रोजेक्ट अब मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर लिया गया है। महापौर विकास शर्मा ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा था, जिसके बाद सीएम ने इसे अपनी घोषणा में सम्मिलित करने की मंजूरी दी।

खटीमा कैंप कार्यालय में शुक्रवार देर रात हुई मुलाकात के दौरान महापौर ने बताया कि वार्ड नंबर एक, फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम लंबे समय से जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में था। बरसात के समय जलनिकासी की समस्या के कारण सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर जाता था। एक माह पहले भारी बारिश और जलभराव के चलते डैम और पुलिया को तोड़ना पड़ा था।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द इसका विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजें। डैम और पुलिया के पुनर्निर्माण का कार्य करीब एक करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

इस निर्माण के बाद हजारों की आबादी को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और क्षेत्र में यातायात सुचारु हो सकेगा। महापौर ने बताया कि सीएम की घोषणा के बाद शासन को प्रस्ताव भेजकर जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...