HomeNationalहल्द्वानी: सीएम धामी ने कांग्रेस को लेकर क्या कहा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों...

हल्द्वानी: सीएम धामी ने कांग्रेस को लेकर क्या कहा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेज पुनर्निर्माण के दिए निर्देश

Date:

हल्द्वानी। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस पर जमकर बरसे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरोप लगाना कांग्रेस की आदत बन गई है। जब-जब कांग्रेस हारती है, वह आरोप लगाती है। कभी ईवीएम को दोषी ठहराती है, तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करती है। सीएम ने कहा कि किसी भी आरोप के लिए प्रमाण होना जरूरी है और देश की जनता भी कांग्रेसी नेताओं के इस तरह के हथकंडों को भलीभांति जानती है।

इसी बीच, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण और राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को सीएम धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र सरकार से प्राप्त सहायता और राज्य के संसाधनों का उपयोग कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। इस प्रक्रिया में जिम्मेदारी तय होगी और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...