HomeNationalउत्तराखंड: बीजेपी नेता मेनका गांधी ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए...

उत्तराखंड: बीजेपी नेता मेनका गांधी ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, सीएम धामी को लिखा पत्र

Date:

रुड़की के ग्राम खंजरपुर में अवैध रूप से संचालित सर्प विष संग्रहण केंद्र के मामले में सांसद और पीपल फॉर एनिमल संस्था की संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने उत्तराखंड के वन विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और एडीजी विजिलेंस को पत्र लिखा है। मेनका गांधी ने हरिद्वार डीएफओ और एसडीओ को निलंबित कर विभाग से हटाने की मांग की है।

Maneka Gandhi says ask public that why did she not get minister post मन की  बात : जनता से पूछें, मुझे मंत्री क्यों नहीं बनाया - मेनका, India News in  Hindi - Hindustan

शासन ने इस मामले में प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) से आख्या मांगी है। उल्लेखनीय है कि 10 सितंबर को वन विभाग की टीम ने रुड़की में छापा मारकर 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर बरामद किए थे। इस सर्प विष संग्रहण केंद्र की अनुमति दिसंबर 2023 में ही समाप्त हो चुकी थी।

मेनका गांधी ने अपने पत्र में कहा है कि हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ और एसडीओ को पहले ही इस अवैध केंद्र की जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच, केंद्र का संचालक वेनम और उससे जुड़े दस्तावेजों के साथ फरार हो गया।

पत्र में मेनका गांधी ने कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं, बल्कि वन विभाग में गंभीर भ्रष्टाचार का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी केंद्र संचालक के साथ मिलीभगत में थे। इसके अलावा, उन्होंने डीएफओ की संपत्ति की जांच की भी मांग की है।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...