HomeNationalरुद्रपुर: इमीग्रेशन एजेंट पर 11.29 लाख रुपये लेने के बावजूद बेटे को...

रुद्रपुर: इमीग्रेशन एजेंट पर 11.29 लाख रुपये लेने के बावजूद बेटे को आस्ट्रेलिया नहीं भेजने का आरोप

Date:

रुद्रपुर। सितारगंज निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि एक इमीग्रेशन संचालक ने 11.29 लाख रुपये लेने के बावजूद उनके बेटे को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा। पीड़ित ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

U.S. immigration legislation since 1776 | UNM UCAM Newsroom

पीड़ित ने बताया कि 15 अप्रैल 2023 को रुद्रपुर निवासी आरोपी उनके पड़ोस में आया और कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। इसके एवज में उनके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 13 लाख रुपये और फाइल चार्ज डेढ़ लाख रुपये तय हुए। 27 मई 2023 को आरोपी और उसकी पत्नी ने उनके घर आकर 75 हजार रुपये लिए। इसके बाद विभिन्न तारीखों में कुल 11,29,500 रुपये वसूल किए गए।

बेटे को विदेश न भेजे जाने पर जब पीड़ित ने संपर्क किया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। 9 अगस्त 2024 को उनके भाई आरोपी की दुकान गए, जहां उसने बताया कि बेटे की फाइल खारिज हो गई है और 30 अगस्त 2024 तक पूरी राशि लौटाई जाएगी। इसके बाद भी आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए और फोन पर गाली-गलौज करते हुए राशि देने से इनकार किया।

पीड़ित ने सितारगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...