HomeNationalपीएम मोदी के दौरे से पहले टिहरी को बड़ा तोहफा, पर्यटन को...

पीएम मोदी के दौरे से पहले टिहरी को बड़ा तोहफा, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडीबी देगा 1,050 करोड़ रुपये

Date:

उत्तराखंड की टिहरी झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के राज्य सरकार के लगातार प्रयास अब रंग ला रहे हैं। भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने टिहरी झील क्षेत्र में जलवायु-अनुकूल पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए 1,050 करोड़ रुपये के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह रकम पूरी तरह टिहरी गढ़वाल जिले में पर्यटन ढांचे, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने पर खर्च होगी।

टिहरी झील महोत्सव: संस्कृति और रोमांच का उत्सव - ऋषिकेश दिवस भ्रमण

यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे से ठीक पहले हुआ है, जिससे इसे टिहरी के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है। इस परियोजना से 87,000 से अधिक स्थानीय लोगों और हर साल आने वाले लगभग 27 लाख पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी ने कहा,
“यह ऋण उत्तराखंड को एक बहु-आयामी और सभी मौसमों वाला पर्यटन गंतव्य बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। टिहरी झील को इसमें विशेष प्राथमिकता दी गई है।”

एडीबी के भारत निवासी मिशन के प्रभारी अधिकारी काई वेई येओ ने कहा,
“यह परियोजना जलविद्युत झील के आसपास पर्यटन का एक आदर्श मॉडल पेश करेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।”

योजना के प्रमुख बिंदु:

  • जलवायु-प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे का विकास

  • भूस्खलन और बाढ़ जोखिम कम करने के लिए प्रकृति-आधारित समाधान

  • महिलाओं, युवाओं और निजी क्षेत्र की भागीदारी से समावेशी पर्यटन सेवाएं

  • छोटे उद्यमियों को सहयोग देने के लिए आजीविका मिलान अनुदान कार्यक्रम

  • दिव्यांगों के लिए अनुकूल पर्यटन सुविधाएं

  • पायलट गांवों में महिलाओं के नेतृत्व वाली आपदा प्रबंधन पहल

यह परियोजना न केवल टिहरी को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान देगी, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका और क्षेत्र की आपदा तैयारी को भी मजबूत बनाएगी।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...