HomeNationalजसपुर में 11 केवी विद्युत लाइन से झुलसा ट्रक परिचालक, हालत गंभीर

जसपुर में 11 केवी विद्युत लाइन से झुलसा ट्रक परिचालक, हालत गंभीर

Date:

जसपुर। तिरपाल की रस्सी खोलते समय एक ट्रक परिचालक 11 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक लेकिन स्थिर बताई जा रही है।

घटना मंगलवार को गर्ग अस्पताल के पीछे, नहर के सामने स्थित थोक व्यापारी के खाद्य गोदाम में हुई। जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद से आई नमक की खेप उतारने के लिए 12 टायरा ट्रक में लेबर का काम चल रहा था। फतेहपुर सीकरी, आगरा (यूपी) निवासी ट्रक चालक शाहरूख अहमद ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर जिले के मुकुंद नगला सैह थाना मलाह निवासी परिचालक मनीष कुमार तिरपाल की रस्सी खोलने के लिए ट्रक के ऊपर चढ़ा था। तभी ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

झुलसने के बाद मनीष रस्सी के सहारे ट्रक से जमीन पर गिर गया। बड़े हादसे से बचने के बावजूद उसकी गंभीर हालत के कारण उसे नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। ईएमओ डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि परिचालक के शरीर का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। इलाज जारी है।

कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि अभी तक घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। चालक ने बताया कि परिचालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...