HomeNationalपीएम मोदी कल उत्तराखंड आएंगे, आपदा से जूझ रहे इलाकों का करेंगे...

पीएम मोदी कल उत्तराखंड आएंगे, आपदा से जूझ रहे इलाकों का करेंगे हवाई निरीक्षण, देहरादून में करेंगे हाई-लेवल मीटिंग

Date:

उत्तराखंड में इस बार मानसून ने पहाड़ी जिलों में भारी तबाही मचाई है। कई जगहों पर मूसलाधार बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से जन-धन का भारी नुकसान हुआ। हालात का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम शाम 4:15 बजे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करने का है।

देहरादून में हाई-लेवल मीटिंग करेंगे पीएम मोदी

निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री शाम 5:00 बजे देहरादून में राज्य के अधिकारियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में केंद्र सरकार की वह टीम भी मौजूद रहेगी, जिसने हाल ही में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था।

वाराणसी दौरे के बाद पहुंचेंगे उत्तराखंड

पीएम मोदी का गुरुवार को पहले उत्तर प्रदेश का दौरा होगा। वाराणसी में सुबह 11:30 बजे वे मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेज़बानी करेंगे, जो 9 से 16 सितंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इसके बाद मोदी उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे।

उत्तराखंड में लगातार प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप

  • धराली, उत्तरकाशी (5 अगस्त): खीरगंगा गाड़ में आई बाढ़ ने धराली बाजार को पूरी तरह तबाह कर दिया। कई होटल, दुकानें और घर मलबे में दब गए। अब भी कई लोग लापता हैं।

  • पौड़ी गढ़वाल (6 अगस्त): ग्राम सैंजी और रैदुल समेत कई गांवों में भूस्खलन से कई मकान और कृषि भूमि नष्ट हो गई। कई लोग लापता हुए।

  • थराली, चमोली (23 अगस्त): अतिवृष्टि और लैंडस्लाइड से व्यापक नुकसान हुआ। एक युवती की मौत और एक व्यक्ति लापता हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा राहत और पुनर्वास प्रयासों को तेज करने तथा आपदा प्रबंधन रणनीति की समीक्षा के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...