HomeNationalUdham Singh Nagar News: भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Date:

जसपुर। भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा है। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को किसान ब्लॉक कार्यालय में किसान एकत्र हुए।

सदस्यों ने ज्ञापन बीडीओ को सौंपते हुए कहा कि वर्तमान में किसानों की आर्थिक स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने ट्यूबवेल के बिलों को यूपी की तर्ज पर और घरेलू बिलों के सरचार्ज को माफ करने की मांग की। इसके अलावा, आपदा से बर्बाद हुई फसल की भरपाई, बुआई से पहले खाद और बीज की उपलब्धता, तथा खतौनी आदि की नकल का शुल्क निर्धारित करने की भी मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के मौके पर मनोज चौहान, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह और राकेश सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...