AI तकनीक ने दुनिया भर के सोशल मीडिया यूज़र्स को तेजी से आकर्षित किया है। Google का Gemini 2.5 फ्लैश इमेज टूल, जिसे अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया था, अब पूरे देश में ट्रेंड कर रहा है। इसके Nano Banana फीचर की मदद से यूज़र्स सिर्फ एक फोटो और प्रॉम्प्ट देकर शानदार 3D स्टेचु और डीटेल्ड इमेज बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति की तस्वीर अपलोड कर “3D स्टेचु” लिखने पर यह टूल आकर्षक 3D तस्वीर तैयार कर देता है।

200 मिलियन से ज्यादा तस्वीरें एडिट
इस ट्रेंड ने तब तेजी पकड़ी जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी 3D स्टेचु पोस्ट कर युवा पीढ़ी से जुड़ने की कोशिश की। इसके बाद यह क्रेज बॉलीवुड तक पहुंच गया, जहां इमरान हाशमी के फैंस ने “OMI” का 3D वर्ज़न बनाकर इसे वायरल कर दिया।
सिर्फ सेलिब्रिटी ही नहीं, बल्कि आम लोग भी अपने पालतू कुत्तों, दोस्तों और खुद को सुपरहीरो के रूप में दिखाते हुए तस्वीरें बना रहे हैं। Instagram, TikTok और एक्स पर हज़ारों पोस्ट लगातार शेयर हो रही हैं। एक हफ़्ते में 1 करोड़ नए यूज़र्स ने Google Gemini ऐप का इस्तेमाल किया और 20 करोड़ से ज्यादा तस्वीरों को एडिट किया।

Nano Banana टूल की सफलता का राज़
इस टूल की लोकप्रियता इसकी आसान प्रक्रिया और रचनात्मकता है। पहले जहां 3D मॉडलिंग के लिए महंगे सॉफ़्टवेयर और विशेषज्ञों की ज़रूरत होती थी, अब सिर्फ एक तस्वीर और प्रॉम्प्ट से काम हो जाता है। इसके अलावा, Nano Banana टूल हर इमेज पर SynthID वॉटरमार्क जोड़ता है, जिससे AI-जनरेटेड कंटेंट की पहचान करना और दुरुपयोग रोकना आसान हो जाता है।
3D फोटो बनाने का आसान तरीका
-
Google AI स्टूडियो पर जाएं।
-
सर्च बार में ‘Try Nano Banana’ टाइप करें।
-
अपनी फोटो अपलोड कर या प्रॉम्प्ट देकर स्टेचु बनाएं।
-
तैयार इमेज डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर शेयर करें।
हालांकि यह टूल मुफ़्त है, लेकिन कुछ प्रीमियम फीचर्स के लिए सब्सक्रिप्शन की ज़रूरत हो सकती है। इस ट्रेंड ने AI की क्रिएटिविटी को नई दिशा दी है, और भविष्य में Google इसके और उन्नत फीचर्स जोड़ने की योजना बना रहा है।





