Homeराष्ट्रीयभारत की मिसाइल नूर खान एयरबेस पर गिरी... शहबाज ने आखिरकार कबूला...

भारत की मिसाइल नूर खान एयरबेस पर गिरी… शहबाज ने आखिरकार कबूला सच

Date:

TN9 इस्लामाबाद: भारत के हाथों जमकर पिटने के बाद अब पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब शांति की बात करने लगे हैं। शहबाज शरीफ ने अब पाकिस्तान को शांति चाहने वाला देश बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण देश है लेकिन वह अपनी रक्षा के लिए उचित जवाब देने का अधिकार रखता है। शुक्रवार को पाकिस्तान की सेना के सम्मान में यौम-ए-तशक्कुर (धन्यवाद दिवस) मनाए जाने के दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की है। इस दौरान उन्होंने भारत की मिसाइलों के पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने की बात भी कबूली। भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक सैन्य टकराव के दौरान सीमा पार एक दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए थे, जिसके बाद 10 मई को दोनों पक्षों में संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी।

पाकिस्तान को बताया शांतिपूर्ण देश

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, इस्लामाबाद और प्रांतीय राजधानियों में यौम-ए-तशकूर को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए देश भर में रैलियां आयोजित की गईं। शहबाज शरीफ ने इस मौके पर इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान भारत के सात सैन्य टकराव का जिक्र करते हुए शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण देश है, लेकिन वह बचाव में जवाब देने का अधिकार रखता है।

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...