Tuesday, February 10, 2026
HomeLocalकिच्छा के सिरौली क्षेत्र में स्टांप पर खरीदी गई भूमि पर निवास...

किच्छा के सिरौली क्षेत्र में स्टांप पर खरीदी गई भूमि पर निवास कर रहे लोगों का सर्वे और सत्यापन शुरू

Date:

किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में किच्छा के सिरौली क्षेत्र में मंगलवार को रजिस्ट्री और बैनामों की जांच के लिए सर्वेक्षण और सत्यापन का कार्य शुरू किया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व विभाग की टीमों ने गांव और नवगठित नगर पालिका सिरौलीकला में स्टांप पर भूमि खरीदकर रह रहे लोगों के घर-घर जाकर दस्तावेजों की जांच की।

इसके साथ ही टीमों द्वारा ग्राम क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बसे लोगों की पहचान की जा रही है। उपजिलाधिकारी ने जानकारी दी कि किच्छा तहसील के 28 ग्रामों में अतिक्रमण वाले स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें स्कूल, नदी-नहरों और तालाबों की जमीन शामिल है। इन स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क किनारे अतिक्रमण पर भी संयुक्त अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को इस सर्वेक्षण टीम में दलजीत सिंह, पिंटू कुमार, दीपक सिंह गैरा और हंसू कुमार मौजूद रहे।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş