Saturday, January 24, 2026
HomeNationalदेवबंद-रुड़की रेल लाइन को मिली मंजूरी, अब दिल्ली और देहरादून के बीच...

देवबंद-रुड़की रेल लाइन को मिली मंजूरी, अब दिल्ली और देहरादून के बीच 40 KM दूरी होगी कम

Date:

TN9 देहरादूनः देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन परियोजना की 29.55 किलोमीटर लंबाई को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मंजूरी मिल गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस खंड पर हाल ही में 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ‘गति परीक्षण’ किया गया था। उन्होंने बताया कि इस नई लाइन के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच रेल दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी और क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं व्यापार को नई ऊंचाई देगी।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उत्तराखंड में रेल नेटवर्क को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता रही है, और देवबंद-रुड़की रेल लाइन उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कहा कि मैं (धामी) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी विशेष धन्यवाद करता हूं, जिनके मार्गदर्शन में यह परियोजना तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

Latest stories

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC के फैसले पर जताई नाराज़गी

हैदराबाद: बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки casibom marsbahis