Tuesday, February 10, 2026
HomeNationalचमोली: तेज आंधी और बारिश के चलते 300 मीटर गहरी खाई में...

चमोली: तेज आंधी और बारिश के चलते 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

Date:

TN9 उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कार गहरी खाई में गिरी है। जिसमें 5 लोगों की मौत की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक घटना खराब मौसम के चलते हुई है। बताया गया कि सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा चमोली के बिरही घाटी में निजमूला गांव के पास हुई है। यहां शुक्रवार को देर शाम के समय एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे, और सभी के मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान लगातार बारिश और अंधेरे के कारण दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य में दिक्कत आई।

वहीं, घंटों की मशक्कत के बाद पांच लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि यह भीषण हादसा खराब मौसम के चलते हुआ है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतकों का विवरण :–
1.सुरेंद्र लाल पुत्र माधव लाल ग्राम गोलीम थाना चमोली उम्र 50 वर्ष
2.सुरेंद्र लाल पुत्र लालू लाल उम्र 46 वर्ष
3.जयदीप कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गोलिम चमोली 25 वर्ष
4.महावीर लाल पुत्र श्यामलाल निवासी उत्तरों सोनला 45 वर्ष
5.मोहन लाल पुत्र सिताबु लाल निवासी गोलिम चमोली 50 वर्ष

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş