Tuesday, February 10, 2026
HomeNational15 वर्षीय अंकित का पिता ही निकला कातिल...बेटे को दी खौफनाक मौत

15 वर्षीय अंकित का पिता ही निकला कातिल…बेटे को दी खौफनाक मौत

Date:

TN9 उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में 15 वर्षीय अंकित की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमें अंकित का पिता ही कातिल निकला है। दरअसल, आरोपी पिता बेटे की चोरी व शौतानियों के चलते परेशान था।

एसपी क्राइम निहारिक तोमर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अंकित के पिता देवदत्त ने उसकी हत्या की थी। मामले में अंकित के मां ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया गया कि मृतक का पिता बेटे की चोरी की आदत से परेशान था। हाल ही में बेटे ने 10,000 हजार की चोरी की थी।

जिससे पिता गुस्से से आग बबूला हो गया। इसी बीच मंगलवार की सुबह वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए साथ गया। लेकिन बार-बार अंकित की चोरी की आदत व शौतानियों से परेशान होने के चलते पिता ने पुत्र की हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही उसने फैक्टरी में जाकर भतीजे को कॉल कर घटना की सूचना दी थी।

वहीं, पुलिस ने घटना में आसपास के सीसीटीवी खंगाले। जिसमें आरोपी देवदत्त अंकित को साइकिल पर ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल में भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş