Tuesday, February 10, 2026
HomeCrimeउधमसिंहनगर में शर्मनाक वारदात" 60 के बुजुर्ग ने नाबालिग को बनाया हवस...

उधमसिंहनगर में शर्मनाक वारदात” 60 के बुजुर्ग ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उधम सिंह नगर जिले के जसपुर से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है… जहां 60 साल के एक बुजुर्ग ने गांव की ही 14 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मासूम अब गर्भवती है… और आरोपी खुलेआम घूम रहा था। लेकिन अब परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये घटना जसपुर के एक गांव की है… जहां गांव का ही 60 साल का एक वृद्ध, 14 साल की एक किशोरी को कई महीनों से डरा-धमकाकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी… इसी डर से वो चुप रही।

रविवार की रात, जब पीड़िता के पिता को इस बारे में पता चला… तो उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बेटी को कोतवाली पहुंचाया। किशोरी ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई।

कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल:-

“फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एक महिला अधिकारी को नियुक्त किया गया है। सच्चाई सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना की जानकारी मिलते ही जसपुर विधायक आदेश चौहान भी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

आदेश चौहान:

“ये बहुत ही शर्मनाक और अमानवीय घटना है। प्रशासन को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।”

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है… और गांव में तनाव का माहौल है। मासूम को इंसाफ मिले – यही पूरे क्षेत्र की मांग है।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş