HomeNationalचमोली: शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से कथित रूप से कि छेड़छाड़, आरोपी...

चमोली: शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से कथित रूप से कि छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Date:

TN9 चमोलीः उत्तराखंड के चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एक निजी विद्यालय के शिक्षक को एक नाबालिग छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा मामले की शिकायत की गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक इेवेंद्र चन्द्रवाल को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कथित तौर पर छेड़खानी की तथा गलत तरीके से छुआ व गंदी—गंदी बातें की। आरोपी शिक्षक इेवेंद्र चन्द्रवाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...