Tuesday, February 10, 2026
HomeBiharहोली पर प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी पकड़ा, गांववालों ने रातोंरात करा...

होली पर प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी पकड़ा, गांववालों ने रातोंरात करा दी शादी!

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– एक युवक अपनी प्रेमिका को रंग लगाने पहुंचा था। गांववालों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने प्रेमी को पकड़ लिया। इसके बाद देर रात गांव के शिव मंदिर में शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। देखते ही देखते मंदिर में शहनाई बजने लगी, मंगल गीत गूंज उठे और शादी की रस्में पूरी की गईं।

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां होली की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की गांववालों ने जबरन शादी करवा दी।

घटना नौबतपुर के अमरपुरा गांव की है, जहां एक युवक अपनी प्रेमिका को रंग लगाने और मिलने पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और देर रात गांव के शिव मंदिर में शादी करवा दी। देखते ही देखते मंदिर में शहनाई गूंजने लगी और महिलाओं ने मंगल गीत गाने शुरू कर दिए।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, और वे अक्सर चोरी-छिपे मिला करते थे। होली की रात पकड़े जाने के बाद गांववालों ने प्रेमी को भागने का मौका नहीं दिया और तुरंत शादी करवा दी।

इस अनोखी शादी को देखने के लिए देर रात तक गांव के लोग मंदिर में जमा रहे। महिलाओं और परिवारजनों ने रस्मों को खुशी-खुशी निभाया। अब यह प्रेम कहानी गांव में चर्चा का विषय बन गई है।

 

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş