Monday, February 9, 2026
HomeBiharजिले में खाकी पर कहर: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर बरसे पत्थर,...

जिले में खाकी पर कहर: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर बरसे पत्थर, SI समेत 4 जवान घायल!

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- पुलिस पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने बरसाए ईंट-पत्थर, 4 पुलिसकर्मी घायल

भागलपुर। बिहार में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। भागलपुर जिले के कहलगांव में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ, जहां झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर बरसा दिए। इस हमले में एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

घटना भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के अन्तिचक थाना क्षेत्र के कसडी गांव की है। शनिवार शाम करीब 7 बजे गांव में दो बच्चों के बीच विवाद हो गया था। झगड़े की सूचना मिलने पर अन्तिचक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां हालात और बिगड़ गए।

पुलिस पर हुआ पथराव

जैसे ही पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, पहले बच्चों ने ही पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस पथराव में एसआई और तीन सिपाही घायल हो गए। किसी तरह सभी पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

घायलों का इलाज जारी, पत्थरबाजों की तलाश में पुलिस

घायल पुलिसकर्मियों को कहलगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और भारी संख्या में बल मौके पर पहुंचा। मामले में मजिस्ट्रेट संजीव चौधरी के बयान पर पत्थरबाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल

हाल ही में अररिया और मुंगेर में एएसआई की हत्या के बाद अब भागलपुर में पुलिस पर हमले की यह घटना सामने आई है। इससे राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आम लोग कब तक सुरक्षित रहेंगे, जब खुद कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं हैं?

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş