HomeNationalहरिद्वार: गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलटा, 1...

हरिद्वार: गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलटा, 1 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

Date:

TN9 हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलट गया। वहीं, इस हादसे में 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य 5 गंभीर रूप से घायल है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार को हुआ है। जहां हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीमाजरा के ग्रामीणों का वाहन असंतुलन होने के चलते पलट गया। वहीं, इस हादसे में 1 बच्चे की मौत होने की सूचना मिली है। जबकि अन्य 5 लोग घायल हुए है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां 2 की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया गया कि हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीमाजरा के निवासी मेघराज अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ग्रामीणों का वाहन पलटने से यह बड़ा हादसा हो गया।

हादसे में मृतक की पहचान देव (11 वर्षीय) पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। जबकि वंदना पत्नी सचिन, पूजा पत्नी रामनिवास, भूमेश पत्नी मेघराज, आदि और सोनू उर्फ आशीष पुत्र रविंद्र घायल हो गए। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...