HomeNewsतहसील में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह रिश्वत लेते...

तहसील में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– बाजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां विजिलेंस टीम ने तहसील कार्यालय में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है।

बाजपुर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। केलाखेड़ा निवासी एक शिकायतकर्ता ने कानूनगो मोहन सिंह के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने तहसील कार्यालय में छापेमारी की और कानूनगो मोहन सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया।

फिलहाल विजिलेंस टीम कानूनगो मोहन सिंह से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस भ्रष्टाचार में और कौन-कौन शामिल है।

Latest stories

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केदारनाथ दौरा तय, जानें कब लेंगी बाबा केदार का आशीर्वाद

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 नवंबर को केदारनाथ धाम...

उत्तराखंड में मदरसों की अब जुमे की छुट्टी नहीं होगी, धामी सरकार ने लिया फैसला

देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव...