Tuesday, February 10, 2026
HomeCrimeकांग्रेस महिला नेता की निर्मम हत्या से दहला देश" बस अड्डे का...

कांग्रेस महिला नेता की निर्मम हत्या से दहला देश” बस अड्डे का पास सूटकेस में मिली लाश, उच्च स्तरीय जांच की मांग।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिससे पूरा देश दहल उठा है बता दें कि कांग्रेस की युवा महिला नेता की निर्मम तरीके से हत्या कर दो गई है, उनकी लाश बस अड्डे के पास सड़क किनारे मिली है, इस घटना से लोगों में रोष है, कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गए हैं मामला हरियाणा राज्य का है।

हरियाणा के रोहतक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव सांपला बस अड्डे के पास सड़क किनारे एक नीले रंग के सूटकेस में मिला। यह खबर सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

30 वर्षीय हिमानी नरवाल रोहतक के विजय नगर की रहने वाली थी। वह कांग्रेस की सक्रिय सदस्य थी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हरियाणवी पोशाक पहनकर शामिल होने के बाद चर्चा में आई थी।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे सांपला बस अड्डे के पास सड़क किनारे एक नीले रंग के सूटकेस में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

शरीर पर गंभीर चोटों के निशान, हत्या के बाद फेंका गया शव

  • जब पुलिस ने सूटकेस खोला, तो अंदर हिमानी नरवाल का शव मिला।
  • उसका चेहरा नीला पड़ा हुआ था और होंठों पर खून के निशान थे।
  • शरीर पर गंभीर चोटें थीं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया था।
  • गला चुनरी से घोंटने की आशंका जताई जा रही है।
  • शव को मरोड़कर सूटकेस में डाला गया था और शव की हड्डियां टूटी हुई मिली हैं।

निरीक्षक बिजेंद्र, प्रभारी, सांपला थाना:

“प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पहचानने के बाद हमने परिजनों से संपर्क किया, घर पर ताला मिला। हर पहलू की जांच जारी है।”

परिजनों ने शव की पुष्टि की, घर पर था ताला

पुलिस ने शव की पहचान के लिए जांच शुरू की तो पता चला कि हिमानी रोहतक के विजय नगर की रहने वाली थी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला, देर शाम परिजनों ने शव देखकर पुष्टि की कि यह हिमानी का ही है।

कांग्रेस विधायक ने SIT जांच की मांग की

भारत भूषण बतरा:

“हिमानी कांग्रेस की एक्टिव कार्यकर्ता थी। उसने भारत जोड़ो यात्रा और निकाय चुनाव में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उसकी हत्या बेहद दुखद है। प्रशासन से मांग है कि SIT गठित कर जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।”

  • हत्या की गुत्थी उलझी, मोबाइल फोन गायब
  • शव के पास एक काले रंग की चुनरी मिली।
  • हाथों में मेहंदी लगी थी और उसने सूट पहना हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी समारोह में गई थी।
  • मोबाइल फोन गायब है, जिससे पुलिस को शक है कि सबूत मिटाने की कोशिश की गई है।
  • CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि सूटकेस कहां से लाया गया था।

पुलिस के अनुसार, रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इससे यह साफ होगा कि शरीर पर कितनी जगह चोट के निशान हैं और मौत का असली कारण क्या है।

क्या यह हत्या कोई व्यक्तिगत दुश्मनी थी या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा? पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। हम इस केस की हर अपडेट आप तक पहुंचाते रहेंगे।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş