HomeCrime"सिडकुल के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार, तीन फरार...

“सिडकुल के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार, तीन फरार – पुलिस का बड़ा एक्शन!”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सिडकुल के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है बता दें कि तीन फरार हैं

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पुलिस ने होटल संचालक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन आरोपी फरार हैं।

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र के महादेवपुरम फेस-2 में स्थित अनंत होटल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार देर रात छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल संचालक जानी कुमार समेत तीन ग्राहक और तीन महिलाएं गिरफ्तार की गईं। वहीं, नौशाद, तरमीम और जाहिद नामक आरोपी फरार हो गए।

हरिद्वार एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपियों पर देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब हरिद्वार जिले में इस तरह के रैकेट का पर्दाफाश हुआ हो। इससे पहले भी कई बार सेक्स रैकेट से जुड़े मामलों का खुलासा हो चुका है। धर्मनगरी की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्क है और लगातार कार्रवाई कर रही है।

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...