Wednesday, February 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनाइट क्लब की छत ढहने से 184 लोगों की मौत, कई गंभीर

नाइट क्लब की छत ढहने से 184 लोगों की मौत, कई गंभीर

Date:

सैंटो डोमिंगो: डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक नाइट क्लब की छत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या 184 पहुंच गई है। डोमिनिकन गणराज्य के फोरेंसिक संस्थान के बाहर बुधवार देर रात दर्जनों लोग अपने प्रियजनों की तलाश में जमा हुए थे। हादसे के बाद कई लोग अब भी लापता हैं।

इससे पहले दिन में, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक पैथोलॉजी के अधिकारियों ने 54 पीड़ितों के नाम उजागर किये थे जिनकी पहचान की जा चुकी थी। अपने रिश्तेदार की खबर मिलने का इंतजार कर रही एक महिला ने कहा, “हम रात होने तक इंतजार नहीं कर सकते! हम पागल हो जाएंगे!” अधिकारियों ने शांति की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने कम से कम 28 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया है, लेकिन अभी तक बरामद सभी शवों की संख्या ज्ञात नहीं है।

बुधवार देर रात अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या कम से कम 184 पर पहुंच गई है, जबकि घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार सैंटो डोमिंगो का मशहूर जेट सेट नाइट क्लब सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात गायकों, संगीत प्रेमियों, एथलीट और सरकारी अधिकारियों से खचाखच भरा हुआ था।

उन्होंने कहा कि मंच पर मेरेंग्यू गायिका रूबी पेरेज प्रस्तुति दे रही थीं, तभी नाइट क्लब की छत से सीमेंट झड़ने लगा और देखते ही देखते पूरी छत ढह गई। आपातकालीन अभियान केंद्र के निदेशक मैनुअल मेंडीज ने बताया कि मृतकों में पेरेज भी शामिल हैं। सरकार ने बुधवार शाम को घोषणा की कि वह बचे हुए लोगों की तलाश स्थगित कर रही है और नाइट क्लब के मलबे से 145 लोगों को बचाए जाने के बाद बचाव चरण में प्रवेश कर रही है। खोज में मदद करने के लिए प्यूर्टो रिको और इजराइल से बचाव दल बुधवार सुबह पहुंच गए थे।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş