TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने लॉन्च किया AI Fiesta, अब सभी एआई टूल्स मिलेंगे एक जगह, 10 हजार के फीचर्स सिर्फ 1 हजार में

मुख्य समाचार: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अपना नया स्टार्टअप AI Fiesta लॉन्च कर दिया है।
रविवार को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर इस प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
किच्छा (एजेंसी)। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अपना नया स्टार्टअप AI Fiesta लॉन्च कर दिया है। रविवार को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर इस प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। क्या है AI Fiesta? AI Fiesta कोई नया AI चैटबॉट नहीं है, बल्कि यह एक AI एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म है। यानी यहां आप एक ही जगह पर कई पॉपुलर AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।ध्रुव राठी के मुताबिक,
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
अलग-अलग जरूरतों के लिए उन्हें और उनकी टीम को रोज़ाना कई चैटबॉट्स का इस्तेमाल करना पड़ता था, जिससे काफी समय खराब होता था। इसी परेशानी को हल करने के लिए उन्होंने AI Fiesta बनाने का आइडिया सोचा। कैसे करेगा काम? इस प्लेटफॉर्म पर आप एक बार में सभी AI चैटबॉट्स से सवाल पूछ सकते हैं। सवाल लिखकर या बोलकर किया जा सकता है। सभी चैटबॉट्स एक साथ जवाब देंगे, और आप अपनी जरूरत के अनुसार जिस AI का जवाब पसंद
करें, उसके साथ बातचीत जारी रख सकते हैं। खास बात यह है कि यहां सभी AI चैटबॉट्स के प्रो/पेड वर्जन उपलब्ध कराए जाएंगे। सब्सक्रिप्शन और कीमत ध्रुव राठी का कहना है कि अगर कोई यूजर अलग-अलग AI चैटबॉट्स का प्रो वर्जन अलग-अलग ले, तो उस पर हर महीने लगभग 10 हजार रुपये तक का खर्च आ सकता है।वहीं, AI Fiesta में यही सुविधा केवल 999 रुपये प्रति माह या 9,999 रुपये सालाना सब्सक्रिप्शन पर मिलेगी। कौन-कौन से AI मिलेंगे? AI
Fiesta पर शुरुआती तौर पर ये AI चैटबॉट्स उपलब्ध होंगे: मुफ़्त एक्सेस: ChatGPT 5, Gemini 2.5 Pro, Deepseek सब्सक्रिप्शन के साथ: Perplexity Sonar Pro, Claude Sonnet 4, Grok 4 ध्रुव राठी ने वादा किया है कि भविष्य में और भी पॉपुलर AI चैटबॉट्स और उनके पेड वर्जन इस प्लेटफॉर्म पर जोड़े जाएंगे। कहां मिलेगा? फिलहाल AI Fiesta का ऐप केवल Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है। जल्द ही इसे iOS पर भी लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसके अलावा यूजर्स इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जल्द ही इसे iOS पर भी लॉन्च किया जाएगा।
  • कहां मिलेगा? फिलहाल AI Fiesta का ऐप केवल Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है।