TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

यूथ कांग्रेस ने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में फूंका पुतला

मुख्य समाचार: खटीमा।
भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मंगलवार के दिन नगर के मुख्य चौक पर एकत्र हो प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ उत्तराखंड सरकार के पुतले का दहन किया और अपना रोष जताया।
किच्छा (एजेंसी)। खटीमा। भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मंगलवार के दिन नगर के मुख्य चौक पर एकत्र हो प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ उत्तराखंड सरकार के पुतले का दहन किया और अपना रोष जताया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नरेंद्र आर्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था इस समय बदहाल अवस्था में है। प्रदेश में आए दिन महिला उत्पीड़न, बलात्कार, लूट, डकैती जैसी घटनाएं खुलेआम हो रही है और प्रदेश की सरकार अपनी जिम्मेदारियां को ना निभाते
हुए केवल अपने लाभ के लिए काम कर रही है। जिसके चलते प्रदेश में नारी उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यदि इस स्थिति का जल्द ही निराकरण नहीं किया गया तो प्रदेश यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जगह-जगह सरकार का पुतला दहन और
आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश राठौर, विक्रम बगला, मोहम्मद ताहिर, शहाबुद्दीन अंसारी, लक्ष्मण सिंह राणा, मनीष राणा, पंकज मेहता, विजय चंद, उमेश चंद्र, राहुल कुमार, सलमान अली, राजकुमार, गोपालचंद, प्रमोद जोशी, शुभम भंडारी, हिमांशु तिवारी, प्रकाश विष्ट आदि उपस्थित रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश राठौर, विक्रम बगला, मोहम्मद ताहिर, शहाबुद्दीन अंसारी, लक्ष्मण सिंह राणा, मनीष राणा, पंकज मेहता, विजय चंद, उमेश चंद्र, राहुल कुमार, सलमान अली, राजकुमार, गोपालचंद, प्रमोद जोशी, शुभम भंडारी, हिमांशु तिवारी, प्रकाश विष्ट आदि उपस्थित रहे।
  • यदि इस स्थिति का जल्द ही निराकरण नहीं किया गया तो प्रदेश यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जगह-जगह सरकार का पुतला दहन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
  • जिसके चलते प्रदेश में नारी उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।