TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पंजाब में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान साझा कर रहा था खुफिया जानकारी

मुख्य समाचार: पंजाब के तरनतारन जिले से एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भेज रहा था।
किच्छा (एजेंसी)। पंजाब के तरनतारन जिले से एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भेज रहा था। मोबाइल से मिली अहम जानकारीपुलिस ने आरोपी के पास से
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें कई ऐसे सुराग मिले हैं जो यह साबित करते हैं कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ संपर्क में था और देश की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लीक कर रहा था। ISI और खालिस्तानी नेटवर्क से था जुड़ापंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट से मिले इनपुट के आधार पर तरनतारन पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को दबोचा। गगनदीप सिंह पाकिस्तान
की खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। वह पिछले पांच वर्षों से इन देशविरोधी तत्वों के साथ जुड़ा हुआ था। Acting swiftly on information received from Counter-Intelligence-Punjab, @TarnTaranPolice, in a joint operation arrests Gagandeep Singh @ Gagan, a resident of Mohalla Rodupur, Gali Nazar Singh Wali, #TarnTaran. Arrested accused had been in contact with the #Pakistan #ISI and… pic.twitter.com/JIuLVToIMk — DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 3, 2025 पैसे के
बदले लीक कर रहा था गोपनीय जानकारीजांच में सामने आया है कि गगनदीप सेना की तैनाती, रणनीतिक ठिकानों और अन्य गोपनीय जानकारियों को पाकिस्तानी एजेंसियों तक पहुंचा रहा था। इसके बदले उसे भारतीय चैनलों के माध्यम से पैसे भी मिलते थे। देशद्रोह का केस दर्जतरनतारन के सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी और किन-किन नेटवर्क्स से जुड़ा था और उसने कितनी जानकारियां लीक कीं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी और किन-किन नेटवर्क्स से जुड़ा था और उसने कितनी जानकारियां लीक कीं।
  • देशद्रोह का केस दर्जतरनतारन के सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  • इसके बदले उसे भारतीय चैनलों के माध्यम से पैसे भी मिलते थे।