TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

होटल में कमरा नहीं देने पर युवक ने तानी बंदूक, होटल कर्मी से मारपीट

मुख्य समाचार: रुद्रपुर: होटल में कमरा नहीं देने पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर होटल कर्मी पर बंदूक तान दी और उसकी पिटाई कर दी।
पीड़ित ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद व आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर: होटल में कमरा नहीं देने पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर होटल कर्मी पर बंदूक तान दी और उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद व आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। होटल
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कर्मचारी को फोन कर बुलाया, फिर किया हमला सोनीपत, हरियाणा निवासी कपिल, जो गंगापुर रोड स्थित एक होटल में देखरेख का काम करता है, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 मार्च की रात एक युवक होटल में कमरा मांगने लगा। होटल कर्मचारी ने कमरा देने से इनकार कर
दिया। इस बात से नाराज होकर रात करीब 1:30 बजे ट्रांजिट कैंप निवासी नंदू सात-आठ युवकों के साथ होटल पहुंचा। उन्होंने फोन कर कर्मचारी को नीचे बुलाया। जैसे ही कपिल नीचे आया, युवकों ने उस पर बंदूक तान दी और मारपीट शुरू कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच जारी यह
पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को पुलिस ने एक नामजद और आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
  • मंगलवार को पुलिस ने एक नामजद और आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
  • घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच जारी यह पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।