TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

चिंताजनक: उत्तराखंड में हर दिन 3 बच्चे हो रहे गुम, NCRB रिपोर्ट में खुलासा सालभर में 1209 मासूम हुए लापता

मुख्य समाचार: उत्तराखंड में बच्चों के लापता होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023-24 में प्रदेश से हर दिन औसतन तीन बच्चे गायब हुए।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड में बच्चों के लापता होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023-24 में प्रदेश से हर दिन औसतन तीन बच्चे गायब हुए। इस दौरान 18 वर्ष और उससे कम उम्र के 1209 बच्चे लापता हुए, लेकिन
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
केवल 276 ही अपने परिजनों से दोबारा मिले। शेष 933 बच्चे अब तक गुमशुदा हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदेश में 408 बालक और 802 बालिकाएं लापता हुईं, जिनमें से पुलिस ने 128 बालक और 148 बालिकाओं को ढूंढा। एनसीआरबी की रिपोर्ट देश और राज्यों में अपराध, महिलाओं और बच्चों से जुड़े
मामलों के वार्षिक आंकड़े पेश करती है। हिमालयी राज्यों की स्थिति: राज्य लापता बरामद हिमाचल 504 81 उत्तराखंड 1209 276 सिक्किम 22 13 अरुणाचल प्रदेश 40 21 नागालैंड 47 0 मणिपुर 89 24 मिजोरम 1 0 त्रिपुरा 268 37 (नोट- आंकड़े एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार ) उत्तराखंड में कुल लापता लोग 6532 हैं,
जिनमें 3277 पुरुष और 3255 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 2701 लापता लोगों को बरामद किया है, जिनमें 1688 पुरुष और 1013 महिलाएं शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के लापता होने की यह स्थिति चिंताजनक है, विशेषकर तब जब प्रदेश पुलिस हर साल ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत बच्चों की तलाश में सक्रिय रहती है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के लापता होने की यह स्थिति चिंताजनक है, विशेषकर तब जब प्रदेश पुलिस हर साल ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत बच्चों की तलाश में सक्रिय रहती है।
  • पुलिस ने अब तक 2701 लापता लोगों को बरामद किया है, जिनमें 1688 पुरुष और 1013 महिलाएं शामिल हैं।
  • हिमालयी राज्यों की स्थिति: राज्य लापता बरामद हिमाचल 504 81 उत्तराखंड 1209 276 सिक्किम 22 13 अरुणाचल प्रदेश 40 21 नागालैंड 47 0 मणिपुर 89 24 मिजोरम 1 0 त्रिपुरा 268 37 (नोट- आंकड़े एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार ) उत्तराखंड में कुल लापता लोग 6532 हैं, जिनमें 3277 पुरुष और 3255 महिलाएं शामिल हैं।