विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
रहने वाली हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे उनके भाई कमल राणा और भाभी ऋचा राणा ने बताया कि स्नेह ने इस सफलता के लिए अथक मेहनत की थी। चोट से उबरने के बाद उनकी मजबूत वापसी ने पूरे देश को प्रेरित किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में स्नेह राणा ने कहा, “यह जीत पूरे टीम की कड़ी मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात का अनुभव बेहद यादगार रहा। उन्होंने हमारी मेहनत की सराहना करते हुए टीम का हौसला बढ़ाया।” स्नेह ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वह मुख्यमंत्री
और प्रधानमंत्री से भी मुलाकात कर सकती हैं। मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई, किया ₹50 लाख का ऐलानउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्नेह राणा को फोन पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने राज्य और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार स्नेह राणा को ₹50 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, “स्नेह राणा की मेहनत, लगन और प्रतिभा राज्य की बेटियों के लिए प्रेरणा है। सरकार खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।” पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी किया सम्मानपूर्व