TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

परिवहन विभाग की पुरानी वेबसाइट बंद, नई तकनीकी से काम शुरू

मुख्य समाचार: TN9 देहरादून: परिवहन विभाग की वेबसाइट ठप हो गई है, जिससे लोग परेशान हैं।
विभाग ने जो नई वेबसाइट तैयार कराई है, वह नए प्लेटफॉर्म पर लांच नहीं हो पा रही है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 देहरादून: परिवहन विभाग की वेबसाइट ठप हो गई है, जिससे लोग परेशान हैं। विभाग ने जो नई वेबसाइट तैयार कराई है, वह नए प्लेटफॉर्म पर लांच नहीं हो पा रही है। इस वेबसाइट पर विभाग की सभी सेवाओं के लिंक उपलब्ध थे। परिवहन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से टैक्स जमा कराने से लेकर चारधाम यात्रा के ग्रीन कार्ड तक की सुविधा मिलती
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है। इसी वेबसाइट पर सभी विभागीय गतिविधियों का अपडेट भी होता है। केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की परिवहन वेबसाइट के साथ ही अन्य सभी वेबसाइट के लिंक भी इसी माध्यम से एक ही जगह पर मिल जाते हैं। विभागीय निविदाएं इसके माध्यम से जारी की जाती हैं। तकनीकी विशेषज्ञ नई वेबसाइट को लांच करने में जुटे हुए बीते कई दिनों से वेबसाइट ठप पड़ी है। पूछताछ करने पर पता चला कि एनआईसी ने पुरानी
तकनीकी पर आधारित होने के चलते इस वेबसाइट को बंद कर दिया है। नई तकनीकी पर आधारित वेबसाइट तैयार की जा चुकी है, लेकिन इसे लांच करने में बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इस कारण लोगों को इसकी सुविधान नहीं मिल पा रही। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ नई वेबसाइट को लांच करने में जुटे हुए हैं। उम्मीद है कि इसी सप्ताह नई वेबसाइट सुचारू
हो जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने के लिए सीधे https://greencard.uk.gov.in/ के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। कई और विभागों की वेबसाइट ठप एनआईसी की पुराने सर्वर और पुरानी तकनीकी पर चल रहीं कई और वेबसाइटें बंद हो गई हैं। इनमें उत्तराखंड की भी कई विभागों की वेबसाइट शामिल हैं। इन सभी को स्वास प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि स्वास प्लेटफॉर्म पर सभी वेबसाइट साइबर हमलों से सुरक्षित हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि स्वास प्लेटफॉर्म पर सभी वेबसाइट साइबर हमलों से सुरक्षित हैं।
  • इन सभी को स्वास प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी है।
  • इनमें उत्तराखंड की भी कई विभागों की वेबसाइट शामिल हैं।