TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पाकिस्तान में छोड़ आया पत्नी, पति विक्रम ने दिल्ली में रचाई दूसरी सगाई; कराची से पत्नी निकिता की गुहार –बचा लो मेरी शादी

मुख्य समाचार: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है।
इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पाकिस्तानी महिला ने अपने पति पर धोखा देने और दूसरी सगाई करने का आरोप लगाया है।
किच्छा (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पाकिस्तानी महिला ने अपने पति पर धोखा देने और दूसरी सगाई करने का आरोप लगाया है। महिला ने भारत सरकार, इंदौर प्रशासन और सिंधी पंचायत से मदद की गुहार लगाई है। कराची से भेजा गया WhatsApp मैसेज, पति को वापस पाकिस्तान भेजने की अपील कराची की रहने वाली महिला
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ने इंदौर की सिंधी पंचायत को व्हाट्सएप के जरिए एक मैसेज भेजा, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसका पति भारत में दूसरी शादी करने की तैयारी में है। उसने कहा कि 5 साल पहले उसकी शादी कराची में हिंदू रीति-रिवाज से विक्रम नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद वह कुछ समय तक इंदौर में भी अपने पति के साथ रही, लेकिन शॉर्ट टर्म वीजा खत्म होने के बाद उसे पाकिस्तान लौटना पड़ा। पति ने दिल्ली में की दूसरी सगाई, पत्नी को नहीं दी कोई सूचना महिला का कहना है कि कराची लौटने के
बाद उसने कई बार अपने पति से वापस बुलाने की अपील की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में सोशल मीडिया के जरिए उसे पता चला कि उसका पति अब दिल्ली में किसी और महिला के साथ सगाई कर चुका है और जल्द ही शादी की योजना भी बना रहा है। यह जानकर महिला ने भारत की सिंधी पंचायत और इंदौर कलेक्टर को शिकायत भेजी। सिंधी पंचायत ने मांगा कार्रवाई का भरोसा महिला की शिकायत पर सिंधी पंचायत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इंदौर प्रशासन को जानकारी दी है। पंचायत ने मांग
की है कि युवक को पाकिस्तान वापस भेजा जाए और उसकी गतिविधियों की जांच की जाए। पंचायत का कहना है कि युवक ने भारत में नियमों के खिलाफ प्रॉपर्टी भी खरीदी है, जिसकी भी जांच जरूरी है। साथ ही, उन्होंने उसकी दूसरी शादी पर रोक लगाने की भी मांग की है। कलेक्टर को भेजा गया पत्र, जांच की मांग इस पूरे मामले की सुनवाई इंदौर की सिंधी पंचायत में हुई, जिसके बाद कलेक्टर को भी पत्र लिखकर शिकायत की गई है। अब यह मामला प्रशासन और विदेश मंत्रालय की नजर में आ चुका है, और संभव है कि जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अब यह मामला प्रशासन और विदेश मंत्रालय की नजर में आ चुका है, और संभव है कि जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • कलेक्टर को भेजा गया पत्र, जांच की मांग इस पूरे मामले की सुनवाई इंदौर की सिंधी पंचायत में हुई, जिसके बाद कलेक्टर को भी पत्र लिखकर शिकायत की गई है।
  • साथ ही, उन्होंने उसकी दूसरी शादी पर रोक लगाने की भी मांग की है।