विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बेरहमी से की हत्या दरअसल , मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के गांव कुसेड़ी में बीती 26 तारीख को एक अज्ञात युवक का शव मिला था जिसे देखने पर लग रहा था कि मृतक की ईंटों से कूचकर बड़ी बेरहमी के साथ हत्या की गई थी। शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मृतक की पहचान करने और उसकी हत्या की वजह तलाशने में जुट गई। जहां पुलिसिया तफ्तीश में मृतक की पहचान अजय उर्फ बिट्टू नाम के युवक के रूप में हुई। संगीता ने कबूला अपना गुनाह जहां पुलिस ने अपनी तफ्तीश का
दायरा बढ़ाया तो मृतक की पत्नी संगीता के एक नम्बर पर ज़्यादा बात होने की बात सामने आई और पुलिस ने मृतक की पत्नी संगीता से उसके पति की मौत के बारे में पूछताछ शुरू की। जहां शुरुआत में तो संगीता ने पुलिस को घुमाया लेकिन पुलिसिया पूछताछ में संगीता ने हक़ीक़त बयान करते हुए अपना गुनाह कबूल लिया और बताया कि उसके अपने रिश्तेदार युवक अवनीश से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों के बीच नज़दीकियां भी बढ़ गई थीं। ऐसे रची हत्या की साजिश दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन इन दोनों की शादी में सबसे बड़ा रोड़ा